झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किसानों के हित के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) को शुरू किया गया है। इस योजना में पंजीकृत किसान का यदि किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट हो जाता है तो उसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा किसान को वित्तीय सहायता राशि मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा यदि किसान ने कृषि के संबंध में ऋण ले रखा है तो उनके ऋण को भी माफ कर दिया जाएगा। झारखंड राज्य फसल राहत योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है।
किसानों को फसल राहत योजना के तहत किसी भी प्रकार की फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि झारखंड फसल राहत योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़े।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है ? (What is Jharkhand State Crop Relief Scheme?)
झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई एक लोकप्रिय योजना है योजना के माध्यम से झारखंड में रहने वाले किसानों को अगर उनका फसल प्रकृति आपदा के कारण बर्बाद हो जाता है तो सरकार उन्हें मुआवजा प्रदान करेंगे | इसके अलावा योजना के तहत अगर किसान ने फसल के लिए कोई लोन लिया है तो उनके लोन को भी माफ कर दे जाएगा राज्य में. को सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है।
झारखंड फसल सहायता योजना के तहत किसानों को 30% से लेकर 50% तक का यहां पर मुआवजा दिया जाएगा उन्हें प्रति एकड़ ₹3000 की सहायता राशि दी जाएगी और अगर किसानों का फसल 50% से अधिक खराब होता है तो उन्हें ₹4000 की सहायता राशि यहां पर प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके | यह योजना भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान, दोनों को आच्छादित करेगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना की जानकारी ? (Information about Jharkhand State Crop Relief Scheme?)
आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
आर्टिकल का नाम | झारखंड राज्य फसल राहत योजना |
साल | 2024 |
किसके द्वारा शुरू किया गया है | झारखंड सरकार के द्वारा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | https://jrfry.jharkhand.gov.in/click here |
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के क्या लाभ है ? (What are the benefits of Jharkhand State Crop Relief Scheme?)
- योजना के माध्यम किसानों को प्रकृति आपदा के कारण फसल के नुकसान से बचाना है |
- राज्य में योजना का संचालन अच्छी तरह से हो सके इसके लिए सरकार ने ₹2000 का बजट आवंटित किया है |
- झारखंड फसल राहत योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू किया गया
- योजना के तहत किसानों द्वारा फसल के लिए लिया गया लोन भी माफ कर दिया जाएगा।
- झारखंड फसल सहायता योजना के के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि की जाएगी |
- झारखंड राज्य के सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा |
- योजना में आवेदन करने के लिए आपको कोई भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है
- झारखंड फसल सहायता योजना का लाभ देने के लिए पंजीकृत किसानों को प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा |
- राष्ट्रीय ई-शासन योजना क्या है ? और कैसे काम करता है ? इसके उद्देश्य क्या है ?
- एसपी के पास शिकायत कैसे करें? थाने में सुनवाई ना हो तो क्या करें?
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए पात्रता ? (Eligibility for Jharkhand State Crop Relief Scheme?)
- झारखंड का स्थाई निवासी होना आवश्यक है
- योजना का लाभ केवल किसान भाइयों को ही मिलेगा
- किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहा हो अन्यथा योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा
- किसान की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के पास कृषि के लिए खुद का जमीन होना आवश्यक है।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज ? (Documents required for Jharkhand State Crop Relief Scheme?)
- आधार कार्ड |
- जन्म प्रमाण पत्र |
- आयु प्रमाण पत्र |
- मूल निवास प्रमाण पत्र |
- पैन कार्ड |
- जमीन सम्बन्धित विवरण |
- खाता, खसरा नंबर |
- मोबाइल नंबर |
- बैंक अकाउंट का विवरण |
झारखंड राज्य फसल राहत योजना उद्देश्य क्या है ? (What is the objective of Jharkhand State Crop Relief Scheme?)
झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य इस योजना को शुरू करने का यह है कि यदि किसी किसान की फसल किसी कारणवश या किसी प्राकृतिक आपदा से खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में सरकार उसकी आर्थिक सहायता कर सकें।
इस योजना के आने के बाद किसान अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे और वह आत्मनिर्भर बनेंगे । इस योजना के माध्यम से निश्चित ही वह सुरक्षित होंगे और उनकी आय में वृद्धि भी होगी। अब ऐसी स्थिति में किसान को बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है और वह अब ध्यान से अपनी फसलों को उगा सकते हैं ।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आवेदन प्रक्रिया ? (Application Process of Jharkhand State Crop Relief Scheme?)
आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/पर जाना होगा। आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा |
अब आप इस के होमपेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको किसान पंजीकरण ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां पर आपको आधार कार्ड पर अंकित नाम, आधार नंबर, और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
फिर आप कैप्चा कोड यहां पर डालेंगे
अब आप Get OTP विकल्प पर क्लिक कर देना है |
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको खाली बॉक्स में भरना है |
इसके बाद कैप्चा कोड नीचे बॉक्स में भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
झारखंड फसल राहत योजना संपर्क कैसे करें ? (How to contact Jharkhand Crop Relief Scheme?)
नाम और पदनाम | ईमेल आईडी | फ़ोन नंबर | पता |
कार्यालय – निबंधक, सहयोग समितियाँ, राँची, झारखण्ड (कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड) | jharkhand.coopregistrar[at]gmail[dot]com | *********** | पशुपालन भवन, तृतीय एवं चतुर्थ तल्ला, खूँटी रोड, हेसाग, हटिया, राँची – 834003 |
श्री प्रदीप कुमार हजारी विशेष सचिव सह सलाहकार, | advisercell[at]gmail[dot]com | *********** | पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची-झारखंड पिन: 834002 |
श्री सुनील कुमार सिन्हा अपर सचिव, | agrisoil123[at]gmail[dot]com | *********** | पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची-झारखंड पिन: 834002 |
मोहम्मद जावेद अनवर इदरीसी उप सचिव, | usec003[at]gmail[dot]com | *********** | पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची-झारखंड पिन: 834002 |
आईसीटी संबंधित ?(ICT related)
नाम | ईमेल आईडी | फ़ोन नंबर |
जफर अली | zafar.ali[at]in[dot]ey[dot]com | ********** |
FAQs – Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023
1-Qसूखा राहत का पैसा कब मिलेगा ?
A-रजिस्ट्रेशन करने के बाद सूखा राहत योजना का पैसा 3500 रूपये सीधे बैंक अकाउंट में जमा हो जायेंगे।
2-Q फसल का मुआवजा कैसे मिलेगा?
A-फसल का मुआवजा लेने के लिए सरकार की वेबसाइट pmfby.gov.in को ओपन करना होगा |
3-Q मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना कैसे चेक करें?
लाभार्थी msry.jharkhand.gov.in पर जाकर इस सूची में अपना नाम चेक कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
4-Q किसानों को कितना मुआवजा मिलेगा?
A-फसल खराब होने पर 9000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने का निर्णय लिया गया था.