अबुआ आवास योजना झारखण्ड दोस्तों राज्य के विभिन्न वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। इसी बीच माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अगस्त 77 वें स्वतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपने राज्य के गरीब नागरिको के लिए अबुआ आवास योजना झारखण्ड की शुरुआत की है । गरीब जरूरतमंद परिवारों को तीन कमरों वाला मकान उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बिना किसी परेशानी के राज्य के नागरिक पक्का मकान प्राप्त कर अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
अगर आप इस योजना कल लाभ लेना कहते है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि अभी तक इस योजना के लिए को वेबसाइट जारी नहीं की गई है। संभावित है इस योजना के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाएगी।
अबुआ आवास योजना झारखण्ड?(Abua Housing Scheme Jharkhand)
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा इस योजना को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया हैं। अबुआ आवास योजना झारखण्ड के अंतर्गत राज्य के जिन गरीब नागरिको के पास रहने के लिए घर नहीं है उन जरूरतमंद नागरिको को राज्य सरकार द्वारा रहने के लिए 3 कमरों का मकान उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से अबुआ आवास योजना झारखण्ड के तहत 15 हज़ार करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के कई बेसहारा और गरीब लोगो को रहने के आवास मिल सकेगा। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिक को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। अबुआ आवास योजना झारखंड के तहत झारखंड के गरीब और निम्न वर्ग के परिवारों को झारखंड सरकार के द्वारा मुफ्त में रहने के लिए 3 कमरें वाला पक्का मकान दिया जायेगा।
अबुआ आवास योजना झारखण्ड की सटीक जानकारी हिन्दी मे ?(Accurate information of Abua Awas Yojana Jharkhand in Hindi)
योजना का नाम | Jharkhand Abua Awas Yojana ( अबुआ आवास योजना झारखंड) |
योजना प्रारंभ की गई | झारखंड सरकार के द्वारा |
घोषणा की तिथि | 15 अगस्त 2023 |
राज्य | झारखंड |
उदेश्य | झारखंड के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना |
लाभ्यर्थी | राज्य के समस्त गरीब परिवार |
योजना का बजट | 15000 करोड़ रूपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.jharkhand.gov.in/ |
अबुआ आवास योजना झारखंड के लिए कितने रुपये निर्धारित किए गए है ?(How much rupees have been set for Abua Awas Yojana Jharkhand)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के समस्त गरीब एवं निम्न वर्ग के परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके लिए झारखंड सरकार ने इस योजना के संचालन हेतु 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। अर्थात इस योजना के लिए सरकार ने 15,000 की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। जिस पात्र लाभार्थियों को तीन कमरों का मकान प्रदान किया जा सकेगा। इस योजना को आगामी 2 साल की समय अवधि में पूरा किया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मिल सके।
अबुआ आवास योजना झारखंड का उद्देश्य क्या है ?(What is the objective of Abua Awas Yojana Jharkhand)
अबुआ आवास योजना का एक मात्र मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रदेश के जिन भी परिवार के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है उन सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान किया जाए। हालांकि पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्का मकान मिल ही रहा है किंतु कुछ कर्म की वजह से अभी भी कई सारे परिवार ऐसे हैं जिन्हें पक्का मकान का लाभ नहीं मिल पाया। इन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
अबुआ आवास योजना के लाभ तथा विशेषताएं?(Benefits and Features of Abua Awas Yojana)
- झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के नागरिको को लाभ प्रदान करने हेतु अबुआ आवास योजना का शुभारम्भ किया है।
- Abua Awas Yojana Jharkhand के अंतर्गत 15000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- सरकार द्वारा राज्य के गरीब नागरिको को पक्के मकान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब नागरिको को 3 कमरों का आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
- अबुआ आवास योजना झारखंड को आगामी 2 साल के भीतर पूरा किया जाएगा। यानी कि आगामी 2 साल में ही जरूरतमंद परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
- राज्य के सभी ज़रूरतमंदो को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर नागरिको को झोपड़ी जुग्गी में नहीं रहना पड़ेगा।
- इस योजना के तहत नागरिक आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे।
अबुआ आवास योजना झारखण्ड के लिए अवस्यक दस्तावेज़ ?(Documents required for Abua Awas Yojana Jharkhand)
- आवेदक का आधार कार्ड |
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र |
- राशन कार्ड |
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र |
- मोबाइल नंबर |
- बैंक खाते की पासबुक |
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ |
अबुआ आवास योजना झारखंड के लिए कौन पात्रता क्या है ?(Who is eligible for Abua Awas Yojana Jharkhand)
- आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल गरीब तबके के परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदक का राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- आवेदक का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होना चाहिए, अधिकतम उम्र के लिए कोई निर्धारित सीमा नहीं है।
- जो परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा चुके है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
अबुआ आवास योजना झारखंड के लिए आवेदन कैसे करें ?(How to apply for Abua Awas Yojana Jharkhand)
दोस्तों जैसा की हमने अभी आपको बताया की झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana की शुरुआत हाल ही में की गई हैं। यदि आप इसमें आवेदन करना चाहते है तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा , क्योकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना को अभी केवल आरंभ करने की घोषणा की गई है। परन्तु अभी इसे आरंभ नहीं किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी दी जाएगी, तो हम आपको तुरंत अपने आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।
अबुआ आवास योजना झारखंड से रिलेटेड प्रसन FAQs:
प्रश्न:1-झारखंड अबुआ आवास योजना की शुरुआत कब हुई?
अबुआ आवास योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा स्वतंत्र दिवस के अवसर पर की गई।
प्रश्न:2-झारखण्ड अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
फ़िलहाल ‘Abua Awas Yojana‘ के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है। संभावित है जल्द ही इस योजना के लिए वेबसाइट जारी की जाएगी।
प्रश्न:3-अबुआ आवास योजना की घोषणा किसने की?
उत्तर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा स्वतंत्र दिवस के अवसर पर की गई।
प्रश्न:4-अबुआ आवास योजना का उद्देश्य क्या है?
Abua Awas Yojanaका उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों को जिनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है उन लोगों को 3 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
प्रश्न:5-अबुआ आवास योजना का बजट कितना है?
Abua Awas Yojana का बजट 15,000 करोड़ रुपए है।